अमरोहा। जिले में अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने नौ शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इनमें अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के पांच, बछरायूं के दो और नौगावां सादात थाने के दो अपराधी शामिल हैं। पुलिस अब इन सभी की गतिविधियों पर नजर रखेगी।
एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह कार्रवाई की गई है। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद संबंधित थानों की पुलिस इनकी गतिविधियों की निगरानी करेगी। अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के इलमान उर्फ इरमान उर्फ शेबू निवासी बारी सराय, मोईन निवासी लकड़ा, मुजम्मिल निवासी रेता, नूरो मुजस्सिम उर्फ नूर निवासी लकड़ा और जुनैद कुरैशी निवासी दानिशमंदान की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के मिठ्ठनपुर कलां निवासी अरबाज और आरिफ को हिस्ट्रीशीटर बनाया गया है। वहीं, बछरायूं थाना क्षेत्र के कटपुरा निवासी अर्जुन और चौधरियान निवासी इमरान उर्फ अन्ना की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।