गजरौला। तिगरी गंगा मेले में खेल विभाग की और से बृहस्पतिवार को खुली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिकाओं की सौ मीटर दौड़ में हिमांशी चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
खेल प्रतियोगिता का शुरुआत एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव एवं मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम धनौरा राजीव राज ने हरी झंडी दिखाकर की। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में हिमांशी चौधरी प्रथम, अंशु द्वितीय तथा पिंकी पाल तृतीय। बालकों की 100 मीटर दौड़ में उमेश कुमार प्रथम, सोविंदर द्वितीय तथा हिमांशु भड़ाना तृतीय। बालिकाओं की 1600 मीटर दौड़ में रेशू प्रथम, अंशु द्वितीय एवं शिवानी तृतीय। बालकों की 1600 मीटर दौड़ में लककुश प्रथम, आकाश द्वितीय तथा सौरभ तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में झलक प्रथम, मनस्वी सिद्धू द्वितीय तथा हमिका सिद्धू तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग में प्रियांश प्रथम, जुनैद द्वितीय तथा विकास तीसरे स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को 25 नवंबर को पुरूस्कृत किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी ने बताया कि निर्णायक मंडल में डॉ. संजीव कुमार चौहान, मनीष कुमार त्यागी, रनदीप सिंह, देवेन्द्र सिंह, मुनेन्द्र सिंह, राजदीप सिंह, अनिल चौधरी, राघवेन्द्र सिंह, ओमकारी गुर्जर, सरिता सिंह, एथेलेटिक्स कोच कुलदीप सिंह, कुश्ती कोच आंचल आदि रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में जिला क्रीड़ा सचिव विजय सिंह और सुरेंद्र सिंह का सहयोग रहा।