आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव खड़करानी उर्फ रानीवाला में तीन महीने से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। गांव निवासी श्योराज सिंह ने बताया कि ट्रांसफर्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। बिजली नहीं आने से पशुओं के लिए पीने के पानी तथा पेयजल के लिए ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में वीरपाल सिंह, श्योराज सिंह, ब्रह्मराज सिंह, चरनसिंह, देवेन्द्र सिंह, बाबूजी, विकास कुमार आदि ग्रामीण लोग मौजूद रहे।