फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में गन्ना भुगतान के लिए हाईवे जाम किया

Fri, 31 Aug 2018 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रजबपुर(अमरोहा)।
विज्ञापन
रजबपुर में हाईवे जाम करते भाकयू असली के कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने बैठक के बाद नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। इन्होंने बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग उठाई। वहीं बिजली सहित अन्य समस्याओं को भी रखा। आश्वासन मिलने पर किसानों ने जाम खोला।
विज्ञापन

गुरुवार को रजबपुर में बैठक हुई। इसमें किसानों ने गन्ना मिल से सक्षम अधिकारी और बिजली अधिकारियों को बुलाने की मांग रखी।

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर किसानों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया।  एसडीएम नौगावां, बिजली और गन्ना विभाग के पहुंचने पर जाम खोला गया। इसके बाद किसानों ने अधिकारियों से बातचीत की। चीनी मिल अधिकारियों ने 15 दिन के अंदर सभी गन्ना पेमेंट देने का अश्वासन दिया। बिजली विभाग से एसडीओ ने सभी खराब पड़े मीटर बदलवाने का आश्वासन दिया। एसडीएम नौगांवा ने बिना जेसीबी के चलाए मिट्टी उठान को नहीं रोकने की बात कही। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में गन्ने का भुगतान नहीं मिला तो फिर किसान आंदोलन को मजबूर होंगे। किसानों ने नौ सितंबर तक अल्टीमेटम दिया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें