फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे महिला और युवक को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह हादसा शुक्रवार सुबह नगर कोतवाली क्षेत्र में बिजनौर रोड स्थित शाहविलायत दरगाह चौराहा पर हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला मेहम्मदी सराय प्रसादीलाल का परिवार रहता है। उनकी पत्नी सूरजमुखी मोहल्ला कल्याणपुरा स्थित काटन कारखाने में काम करती थीं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह वह पैदल ही कारखाना जा रही थीं। जबकि उनके पीछे दाउदसराय गांव निवासी राजेंद्र पैदल चल रहे थे। तभी नौगावां सादात की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में सूरजमुखी (40) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर रविन्द्र सिंह ने बताया कि दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपूर्द कर दिया है। परिजनों की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें