डिडौली(अमरोहा)। नीलीखेड़ी गांव के पास सड़क किनारे खड़े डीसीएम की स्टेपनी बदल रहे रामपुर निवासी हेल्पर शकील अहमद (55) को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल शकील की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने डीसीएम मालिक की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
हल्द्वानी निवासी डीसीएम मालिक अब्दुल हक ने बताया कि 19 सितंबर को चालक सरताज निवासी नगलिया आकिल, रामपुर और शकील डीसीएम से बुलंदशहर से नानकमत्ता जा रहे थे। रात करीब एक बजे नीलीखेड़ी के पास टायर पंचर होने पर चालक ने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर शकील को पीछे स्टेपनी बदलने के लिए कहा। इसी दौरान ट्रक संख्या यूपी 14 जीटी 7188 ने डीसीएम में टक्कर मार दी। चालक सरताज बाल-बाल बच गए।
शकील पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत से पत्नी अमीर जहां, मां सुबरा समेत स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद