फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पितृ विसर्जन अमावस्या पर दिल्ली हाईवे पर नहीं चलेंगे भारी वाहन

Mon, 15 Sep 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला में हाईवे पर गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)।
विज्ञापन

पितृ विसर्जन अमावस्या पर 20 सितंबर की रात 10 बजे से 21 सितंबर की रात 10 बजे तक दिल्ली हाईवे पर रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। इस दौरान ट्रक, डंपर-ट्राॅला, डीसीएम, कैंटर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप, टाटा मैजिक, मिनी कैंटर समेत भारी वाहन बदले मार्ग से चलेंगे। वहीं, रोडवेज बस, कार समेत सभी छोटे वाहन हाईवे से ही गुजरेंगे।

इस बार 21 सितंबर को पितृ विसर्जन अमावस्या है। इस पर लाखों श्रद्धालु गंगा में स्नान कर पितरों का तर्पण करेंगे। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि श्रद्धालुओं के वाहनों को आने जाने में जाम का सामना न करना पड़े, इसके लिए वरिष्ठ अफसरों से बात कर हाईवे पर रूट डायवर्ट कराया जाएगा। रूट डायवर्ट शनिवार रात 10 बजे से शुरू हो सकता है जो रविवार रात 10 बजे तक रहेगा। इस दौरान हाईवे भारी वाहनों का संचालन बंद रहेगा। इसके अलावा मुरादाबाद व धनौरा की ओर से कोई भी भारी वाहन बिजनौर की ओर नहीं भेजा जाएगा।
विज्ञापन




यह रहेगा रूट डायवर्ट प्लान

दिल्ली-गाजियाबाद से मुरादाबाद जाने वाले वाहन : दिल्ली की दिशा से आने वाले वाहनों को हाईवे पर रोककर लाल कुआं की तरफ मोड़ कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई से गुजारा जाएगा।

मुरादाबाद की दिशा से दिल्ली व मेरठ जाने वाले वाहन : इस बार बाढ़ के कारण बिजनौर बैराज की तरफ कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। उनको संभल, बहजोई, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर गुजारा जाएगा।
विज्ञापन


बिजनौर से अमरोहा आने वाले वाहन : बिजनौर की दिशा से अमरोहा की तरफ आने वाले वाहनों को चांदपुर से नूरपुर होकर अमरोहा तक गुजारा जाएगा।

धनौरा से दिल्ली जाने वाले वाहन : दिल्ली जाने वाले वाहनों को इस बार चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर नहीं भेजा जाएगा, बल्कि वह गजरौला चौपला से हसनपुर, रहरा, गवां, अनूपशहर, बुलंदशहर हाेते हुए दिल्ली भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें