फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तीन से हाईवे पर बंद हो जाएंगे भारी वाहन चार से सभी पर रोक

Sat, 01 Nov 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तिगरी मेले में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। कार्तिक पूर्णिमा पर ब्रजघाट पर भी गंगा स्नान होगा। पांच नवंबर की सुबह कार्तिक पूर्णिमा का स्नान कर श्रद्धालु वाहन लेकर लौटने लगेंगे। इससे हाईवे पर जाम लग सकता है, इसलिए पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन


हाईवे पर यातायात पुलिस दो नवंबर की दोपहर से ही मोर्चा संभाल लेगी। हालांकि, तीन नवंबर की दोपहर 12 बजे से निजी व रोडवेज बस, ट्रक, डंपर, व्यावसायिक ट्रैक्टर ट्राली और डीसीएम के संचालक पर पाबंदी रहेगी। वहीं, चार नवंबर की दोपहर 12 बजे से हाईवे पर सभी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। पांच नवंबर की रात 12 बजे तक हाईवे पर कार, जीप, पिकअप, छोटा हाथी व अन्य वाहनों को नहीं चलने दिया जाएगा। सिर्फ तिगरी मेला व ब्रजघाट जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन ही दौड़ेंगे। इसको लेकर अमरोहा पुलिस प्रशासन ने हापुड़, बिजनौर और मुरादाबाद के अधिकारियों के साथ मंथन कर लिया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने रूट प्लान को लेकर अधीनस्थों को सख्त नसीहत दी है।

;;;;;;;;;

दो नवंबर की दोपहर पुलिस कर्मी हाईवे पर तैनात कर दिए जाएंगे। तीन नवंबर की दोपहर 12 बजे से निजी व रोडवेज बस, ट्रक, डंपर, व्यावसायिक ट्रैक्टर ट्राली और डीसीएम के संचालक पर पाबंदी लगा दी जाएगी। चार नवंबर की दोपहर 12 बजे से हाईवे को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था पांच नवंबर की रात 12 बजे तक रहेगी। - अनुज मलिक, टीएसआई
विज्ञापन


;;;;;;;;;;;

इन वैकल्पिक मार्गों से गुजरेंगे वाहन



- बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाला समस्त भारी वाहन निजी/रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर व अन्य मालवाहक भारी वाहनों को आवंला से शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बबराला से डिबाई/नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।



- रामपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को जनपद रामपुर के अंतगर्त शाहबाद से डायवर्ट कर बिलारी, चंदौसी, बबराला, नरौरा, होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।



- मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने जाने वाले समस्त भारी वाहन निजी/रोडवेज बस, ट्रक, ट्रैक्टर और जीप, कार, पिक अप, छोटा हाथी आदि वाहनों जनपद मुरादाबाद से वाया संभल, बबराला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर, सिकंदरा होते हुए गाजियाबाद, दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।



- मुरादाबाद से मेरठ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को टीएमयू के बगल से अगवानपुर बाईपास, छजलैट, नूरपुर, बिजनौर, बैराज, मीरापुर, मवाना होते हुए भेजा जाएगा।



- संभल से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बहजोई, बरबाला, नरौरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा। कोई भी मालवाहक वाहन गवां की तरफ से हसनपुर नहीं आने दिया जाएगा।



- चांदपुर बिजनौर से गजरौला होते हुए दिल्ली जाने वाले समस्त हल्के-भारी वाहन निजी रोडवेज वस, ट्रक, ट्रैक्टर और जीप, कार, पिकअप, छोटा हाथी को जनपद बिजनौर से जलीलपुर से डायवर्ट कर गंगा पुल से होते हुए हस्तिनापुर, मवाना, मेरठ, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- अमरोहा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी व हल्के वाहन निजी/रोडवेज वस, ट्रक, ट्रैक्टर और जीप, कार, पिक अप, छोटा हाथी को शिवाला कलां, नूरपुर, बिजनौर, मेरठ, मवाना, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।



- गजरौला चौपला से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को गजरौला, हसनपुर, रहरा, गवां अनूपशहर से बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।

- धनौरा से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को चांदपुर, बिजनौर, मवाना, मेरठ होकर दिल्ली भेजा जाएगा।



- हसनपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहनों को रहरा गवां से अनुपशहर, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।

- दिल्ली-गाजियाबाद से बरेली/लखनऊ की ओर वाले समस्त भारी वाहनों को लालकुआं की ओर मोड़कर दादरी, बुलंदशहर, डिबाई, नरौरा, गुन्नौर, सहसवान, बदायूं होते हुए भेजा जाएगा।



- मेरठ से बरेली की ओर जाने वाले समस्त भारी और हल्के वाहनों को बिजनौर, धामपुर, स्यौहारा, कांठ, मुरादाबाद होते हुए बरेली की ओर भेजा जाएगा।

- हापुड व मेरठ से गढ़ के मध्य से रामपुर की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गढ् चौपला जनपद हापुड से डायवर्ट कर बुलन्दशहर, डिबाई, नरौरा, बबराला, बहजोई, चंदौसी, बिलारी, शाहबाद होते हुए रामपुर की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें