फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह में सड़कें लबालब, दोपहर के बाद कीचड़ से गुजरें लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बुधवार को भी सुबह से बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि दोपहर के बाद बारिश थमने से उमस बढ़ने लगी। बारिश के बीच बच्चों और युवाओं ने खूब मस्ती की। इसके अलावा शहर के निचले इलाके पानी से डूबे रहे। दोपहर के बाद निचले इलाके से पानी उतरा। हालांकि कीचड़ से दुश्वारियां बरकरार रहीं। लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को भोर से बारिश शुरू हो गई। इसके चलते मॉर्निंग वॉक पर बुजुर्ग और महिलाएं नहीं निकल सकीं। सुबह लगभग नौ बजे तक बारिश होती रही। इसके बाद बारिश थमी। लोग घरों से बाहर निकले। हालांकि शहर के बिजनौर रोड को छोड़ कर सभी सड़कें पानी से डूूबी रहीं। लगभग एक घंटे के बाद 10 बजे से फिर बूंदाबांदी होने लगी। बारिश के चलते सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी देर से पहुंचे। वहीं दोपहर के बाद शहर के निचले इलाके से पानी उतरा। हालांकि कीचड़ सड़कों पर पसरा रहा। इसके चलते लोगों को दुश्वारियां हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें