फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बारिश और हवा भारी...कदम डिगे न आस्था हारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। कांवड़ ला रहे कांवड़ियों की भगवान शिव में अटूट आस्था बारिश और हवा पर भारी पड़ रही है। वह भीगते हुए हर-हर बम बम के जयघोष संग मंजिल तय कर रहे हैं। चेहरे पर अपने ईष्ट को जलाभिषेक के लिए गंगा जल लाने की खुशी साफ झलक रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। बीच में कई बार बारिश कम हुई तो बूंदाबांदी होती रही। साथ में हवा भी चलती रही। मगर हरिद्वार, ब्रजघाट व गोमुख से कांवड़ ला रहे कांवड़ियों की भगवान शिव में अटूट आस्था बारिश व हवा पर भारी पड़ रही हैै।
गोमुख से कांवड़ ला रहे जेवर के जत्थे में शामिल अर्जुन, जयंत शर्मा, कुणाल, लकी, कमल, नवल भाटी, नीतिश आदि कांवड़ियों का कहना है कि वह 18 जुलाई को गोमुख से कांवड़ में गंगा जल लेकर रवाना हुए। पैदल मंजिल तय कर रहे हैं। 11 अगस्त को जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों ने बताया कि वह रास्ते में कई बार भीग गए। पैरों में छाले पड़ गए। जिनकेे कारण चलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन भगवान शिव की भक्ति उनको प्रेरित करती हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें