फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जंपिंग झूले से गिरे किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

गांव भावली में अमरीश (16) की मौत होने से घर में बेटी होने पर मनाई जा रहीं खुशियां मातम में बदली गई। घटना बुधवार की है। अमरीश गांव में ही छड़ी मेले में गया था जहां जंपिंग झूले में जंप करते समय उसके गर्दन की हड्डी टूट गई जिससे उसकी मौत हो गई।
गांव भावली में बुधवार को छड़ी मेले लगा था। मेला देखने गांव निवासी किसान ओमप्रकाश सिंह का बेटा अमरीश भी गया था। मेले में जंपिंग झूला लगा था। अमरीश इस पर तेजी से जंप करने लगा। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह अचानक उलटा गिर गया, जिससे उसकी गर्दन की हड्डी और नसों में चोट आई थी।
विज्ञापन

घायल को पास के अस्पताल ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने बिना कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अमरीश के बड़े भाई भुवनेश की पत्नी ने चार दिन पूर्व ही एक बेटी को जन्म दिया था।
विज्ञापन

घर में बेटी पैदा होने की खुशियां मनाई जा रहीं थी। परिवार के सभी लोग बहुत खुशी थे, इसी बीच अचानक भुवनेश के छोटे भाई अमरीश की मौत होने से बेटी होने की खुशियां मातम में बदल गईं। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें