फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू-मलेरिया से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप बढ़ जाता है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। डेंगू और मलेरिया से निपटने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वास्थ्य विभाग में जनपद के 130 गांवों को चिह्नित किया है। जिसमें में पिछले दिनों डेंगू और मलेरिया के मरीज अधिक मिले थे। मच्छरों का प्रकोप कम करने के लिए ग्राम प्रधानों को एंटी लार्वा छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विभाग ने एएनएम और आशाओं को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम शुरू होते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। बुखार के मरीजों में भी इजाफा हुआ है। पिछले साल जिले में एलाइजा की जांच में करीब 680 से अधिक डेंगू के मरीज मिले थे। जबकि डेंगू से पीड़ित दस मरीज की मौत हो गई थी। कई गांवों में डेंगू के प्रकोप खूब कहर बरपाया था। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू पर काबू करने के लिए गांवों तालाबों में गंबूजिया मछलियां डाली थीं। साथ ही मच्छरों का लार्वा नष्ट कराने के लिए एंटीलार्वा का छिड़काव कराया था। डेंगू और मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई थी। लेकिन पिछले साल साल की तरह हालात न बिगड़ें इसलिए स्वास्थ्य विभाग डेंगू-मलेरिया से निपटने के लिए पहले से ही सतर्क हो गया है।
सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल करीब 120 गांवों में डेंगू के अधिक मरीज मिले थे। उन्हें चिह्नित कर सभी गांवों के प्रधानों को एंटीलार्वा छिड़काव के निर्देश दिए हैं। साथ ही एएनएम और आशाओं को सभी अलर्ट किया गया है। वह संदिग्ध मरीजों के संबंध में विभाग को अवगत कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें