फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: प्रेमिका को गोली से उड़़ाकर चौकी में किया सरेंडर

Wed, 12 Mar 2025 12:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
गजरौला में युवती की हत्या के बाद लोगों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गेस्ट हाउस के संचालक अंकुश चौधरी ने सोमवार की रात दूसरे युवक से बात करने के शक में हरिद्वार निवासी युवती रोश खुराना उर्फ झिलमिल प्रजापति (22) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी पुलिस चौकी पहुंच गया। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन




गजरौला के मोहल्ला अवंतिका नगर निवासी हरपाल सिंह चौहान का औद्योगिक चौकी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश भंडारण निगम के गोदाम के पास तीन मंजिला मकान है। जिसमें गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के करौठी निवासी निशांत और बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव धनौरी खुर्द निवासी उसका रिश्तेदार अंकुश चौधरी किराये पर गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट चलाते हैं। पुलिस के मुताबिक अंकुश चौधरी का करीब डेढ़ साल से हरिद्वार के कनखल में राजपूत धर्मकांटा के पास रहने वाली रोश खुराना उर्फ झिलमिल प्रजापति से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

सोमवार की शाम रोश खुराना उर्फ झिलमिल प्रजापति अंकुश चौधरी के पास गजरौला आई थी। रात में दोनों गेस्ट हाउस के एक कमरे में रुके। पुलिस के मुताबिक अंकुश चौधरी को शक था कि प्रेमिका किसी दूसरे लड़के से भी बात करती है। इसी बात को लेकर रात करीब 11 बजे दोनों में विवाद हो गया। जिस पर अंकुश ने प्रेमिका के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी और अपने पिता को घटना के बारे में बताया। पिता के कहने पर आरोपी अंकुश चौधरी ने पहले डायल 112 पर रिंग कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। बाद में खुद ही औद्योगिक चौकी पहुंचकर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन




-

युवती की गोली मार कर हत्या करने के मामले में आरोपी अंकुश चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती का आरोपी से डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने ही फोन करके युवती को बुलाया था। उसे शक था कि प्रेमिका किसी दूसरे लड़के से भी बात करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने पर आरोपी ने हत्या कर दी।
विज्ञापन




- अमित कुमार आनंद, एसपी अमरोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें