फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हसनपुर की अंडर-14 टीम ने नोएडा को 63 रन से हराकर जीता नॉकआउट मैच

Wed, 03 Dec 2025 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। हसनपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने एक दिसंबर को नोएडा के गौर सिटी स्टेडियम में 30-30 ओवर का नॉक आउट मैच खेला गया। जिसमें एकेडमी की अंडर-14 टीम का मुकाबला नोएडा की गौर सिटी की टीम से हुआ।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हसनपुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाए। जिसमें शुऐब ने 52 रन, तरूण पोसवाल ने 47 रन, शौर्य ने 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नोएडा गौर सिटी की टीम 135 पर सिमट गई। जिसमें हसनपुर एकेडमी की की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए हैप्पी भड़ाना ने पांच ओवर में दो मेडन रखते हुए महज सात रन देकर दो विकेट चटकाए। इसके साथ ही यश कोहली ने भी छह ओवर में 17 रन खर्च करते हुए दो विकेट अपने नाम किया। इस तरह से 63 रन से हसनपुर एकेडमी की टीम ने मैच जीत लिया। हैप्पी भड़ाना को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। कोच मयंक प्रताप ने बताया कि हसनपुर एकेडमी की टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। उन्होंने हाल ही में नैनीताल और अब नोएडा में शानदार क्रिकेट खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें