फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: सिंगापुर, फ्रांस और मॉरीशस में धूम मचाएगा हसनपुर का आम

Tue, 30 Jun 2026 01:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। आम की पट्टी के रूप में मशहूर हसनपुर क्षेत्र के आम अब सात समंदर पार विदेशी मेहमानों का जायका बढ़ाएंगे। पहली बार यहां के लंगड़ा, चौंसा और दशहरी आमों का स्वाद सिंगापुर, फ्रांस और मॉरीशस के लोग चखेंगे। सिंगापुर में आम की पहली खेप भेजी जा चुकी है, जबकि फ्रांस और मॉरीशस के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

बताते हैं कि शुरुआत में निर्यातकों ने 200-200 किलो आम ट्रायल भेजा था, जिसे वहां बेहद पसंद किया गया। अब विदेशी बाजारों से भारी मांग आ रही है और हर सप्ताह दो टन आम भेजने का ऑर्डर मिला है। सोमवार को छह क्विंटल आम की खेप सिंगापुर भेजी गई। अब तक सिंगापुर 10 क्विंटल से अधिक आम भेजा जा चुका है। सिंगापुर के बाद अब यूरोपीय देशों में भी हसनपुर के आम की महक पहुंचेगी। मंगलवार को 12 क्विंटल दशहरी आम फ्रांस भेजा जाएगा। अमरोहा जिले में यह पहला मौका है, जब यहां से फ्रांस के लिए आम का निर्यात हो रहा है। इसके ठीक बाद एक जुलाई को 10 क्विंटल आम की खेप मॉरीशस भेजी जाएगी। यह पूरा निर्यात वानिया फ्रूट्स और आमिया फार्मफ्रेश कंपनियों के माध्यम से किया जा रहा है। इससे स्थानीय आम उत्पादकों और किसानों में भारी उत्साह है।
बयान:
अमरोहा जिले से पहली बार फ्रांस आम भेजा जा रहा है। अगर वहां भी लोगों को हमारे आम का स्वाद इसी तरह पसंद आया, तो यह सप्लाई लगातार जारी रहेगी। -ईशांत सैनी, ऑनर, आमिया फार्मफ्रेश कंपनी हसनपुर, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें