फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: आंधी की वजह से रात भर ठप रही हसनपुर की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे आंधी की वजह उझारी से हसनपुर जोड़ने वाली लाइन में फाल्ट की वजह से ब्रेकडाउन हो गया।
विज्ञापन

जिससे पूरे शहर समेत आसपास के ग्रामीण इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद रात करीब साढ़े 11 बजे आपूर्ति सुचारु हुई। दस मिनट आपूर्ति चलने के बाद फिर से आंधी का झोंका आया और कई स्थानों पर बिजली के खंबे टूट गए। इसके बाद पूरी रात बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाई। रातभर लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाई। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हुई। इन्वर्टर जवाब दे गए। घरों में पानी खत्म हो गया। सुबह करीब पांच बजे आपूर्ति सुचारु हो पाई।
उधर, एचएसएस पब्लिक स्कूल के पास बिजली के दो पोल टूट जाने के वजह से कई मोहल्लों में सुबह पांच बजे भी आपूर्ति नहीं मिल सकी। इन मोहल्लों को मंगलवार शाम तीन बजे तक का इंतजार करना पड़ा। वहीं, तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुजाहिद चौधरी ने कहा कि खेद का विषय के पूरे शहर में मोहल्ला महल, कायस्थान, पत्थर वाली मस्जिद, कोर्ट पश्चिमी नवाबान के आशिक हिस्सों में सुबह पांच बजे के बाद भी बिजली नहीं मिल पाई। समझ में यह नहीं आता कि एक ही समस्या हर रोज सामने आती है और उसका स्थायी निराकरण नहीं होता है। अस्थाई रूप से उसको सही कर दिया जाता है और समस्या ज्यों की त्यों बनी रहती है। इसलिए उपभोक्ताओं को उसका दुष्प्रभाव बर्दाश्त करना पड़ता है। जेई शाहिल गांधी का कहना है कि आंधी की वजह से फाल्ट होने पर आपूर्ति प्रभावित हुई। लेकिन बहुत जल्द ही उसे सही कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें