अमरोहा। हसनपुर नगर पालिका की अध्यक्ष नीलम शादाब खान के जाति प्रमाण पत्र के मामले में अब 26 दिसंबर को दोबारा सुनवाई होगी। अब अध्यक्ष नीलम खान को पिछड़ी जाति में अधिसूचना का गजट प्रस्तुत करना होगा। कलक्ट्रेट में 26 दिसंबर को दिन में 11.30 बजे से सुनवाई होगी।
डीएम उमेश मिश्र की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति ने मामले की सुनवाई शुरूकी। इसमें अध्यक्ष और शिकायतकर्ता पक्ष ने अपने-अपने दावे प्रस्तुत किए। मालूम हो कि संभल तहसीलदार ने अध्यक्ष नीलम खान के पिछड़ी जाति के प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया है। हाईकोर्ट से स्थगन हटने के बाद इस कड़ी में फिर से सुनवाई हो रही है। अध्यक्ष नीलम खान ने मंगलवार को जिलास्तरीय समिति के समक्ष अपने तर्क को रखा। इस पर डीएम उमेश मिश्र ने शेख डप्पाली पिछड़ी जाति मेें अधिसूचित है तो गजट को प्रस्तुत करें। सुनवाई में एडीएम वित्त और राजस्व विनय कुमार सिंह, एसडीएम विजय शंकर, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव आदि रहे।