फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हसनपुर : 15 साल पहले बसी फौजी कॉलोनी, पक्की सड़क न बिजली-पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नगर के रहरा रोड स्थित मोहल्ला फौजी कॉलोनी के बाशिंदे मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। करीब 15 साल पहले बसी इस कॉलोनी के लोग नगर पालिका को नियमित हाउस टैक्स तो दे रहे हैं, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ आश्वासन और परेशानियां ही मिली हैं। कॉलोनी में न तो पक्की सड़क हैं न बिजली-पानी की सुविधा।
विज्ञापन

कॉलोनी का करीब 100 मीटर का मुख्य रास्ता कच्चा और उबड़-खाबड़ है, जिससे जलभराव और गंदगी की समस्या बनी रहती है। विडंबना यह है कि नगर पालिका ने खंभे तो गाड़ दिए, लेकिन उन पर बिजली की लाइन नहीं खींची।
लोग निजी केबल के सहारे जोखिम भरा जुगाड़ कर बिजली जलाने को मजबूर हैं। सबसे दुखद पहलू यह है कि देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले मंगरौला निवासी शहीद अजीत सिंह का परिवार भी इसी कॉलोनी में रहता है और मूलभूत सुविधाओं के अभाव में दुश्वारियां झेलने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कई बार इस संबंध में जिम्मेदारों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। मौजूदा हालत में भी रास्ते पर कीचड़ है। बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है। बाइक सवार गिरते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें