फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: एक करोड़ की डकैती में आरोपियों की तलाश में हरियाणा पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। फरीदाबाद में पूर्व सरपंच के घर हुई 1.04 करोड़ रुपये की डकैती के आरोपियों की तलाश में हरियाणा पुलिस ने सोमवार रात अमरोहा में दबिश दी। दो गाड़ियों से गजरौला थाने पहुंची पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ गंगा किनारे बसे कई गांवों में छापा मारा। चर्चा है कि पुलिस कुछ संदिग्धों को साथ ले गई, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र के फतेहपुर तगा गांव में 25-26 सितंबर की रात बदमाशों ने पूर्व सरपंच और प्रॉपर्टी डीलर अब्दुल कदीम के परिवार को बंधक बनाकर 1.04 करोड़ रुपये लूटे थे। हरियाणा पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें एक फरीदाबाद और तीन अमरोहा के हैं।
गजरौला इंस्पेक्टर पंकज तोमर ने बताया कि अमरोहा के आरोपियों में मिठेपुर निवासी हैदर अली उर्फ इमामुद्दीन, डिडौली निवासी मो. आरिफ और फतेहपुर माफी निवासी मोसीब आलम शामिल हैं। डकैती की साजिश में शामिल पड़ोसी साहुन खान अमरोहा के पपसरा खादर निवासी लियाकत के संपर्क में था। लियाकत फिलहाल जेल में है। अन्य आरोपियों की तलाश में हरियाणा पुलिस ने गजरौला क्षेत्र में दबिश दी। इससे पहले थाने में आमद भी कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें