फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। चार दिन पहले बरात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग कर युवक को घायल करने के आरोपी को रजबपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गुरुवार को रजबपुर थाने में एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि 16 फरवरी की शाम हापुड़ के फरीदपुर गोसाई से अफजलपुर लूट गांव में पीतम की बेटी की बरात आई थी। बरात चढ़त के दौरान अतुल वन निवासी अवांतिका गजरौला ने अपनी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें अवधेश वन निवासी ढबारसी कोटा की टांग में लगी। घटना के अवधेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका इलाज मुरादाबाद के टीएमयू में चल रहा हैं। 17 फरवरी को दूल्हे के पिता अशोक गिरी ने आरोपी कपिल और अतुल के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। तभी से पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। गुरुवार की दोपहर इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार, एसआई मनोज बालियान, उपेंद्र सिंह, कांस्टेबल शिवा हुड्डा, निशांत चौधरी ने आरोपी अतुल को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से 32 बोर का पिस्टल, एक जिंदा और एक खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने उसके न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें