फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में हरदोई के कैंटर चालक की मौत, चाचा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली (अमरोहा) गलत दिशा से आकर तेज रफ्तार ट्रक ने कैंटर को टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। जबकि उसका चाचा घायल हो गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों कैंटर में ही फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाला। घायल चाचा को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह हादसा शुक्रवार की सुबह डिडौली कोतवाली क्षेत्र ने नेशनल हाईवे पर हुआ है। जनपद हरदोई के लोनार थानाक्षेत्र के वाबन निवासी नुसरत अपने भतीजे आरिफ के साथ कैंटर में सवार होकर आम भरने के लिए अमरोहा आ रहे थे। कैंटर आरिफ चला रहा था। शुक्रवार की सुबह उनका कैंटर डिडौली कोतवाली के पास ओवरब्रिज पर पहुंचा था। तभी सामने से दस टायर ट्रक तेज और लापरवाही से आया और कैंटर को टक्कर मार दी। धमाकेदार टक्कर होते ही स्थानीय लोग मौके की तरफ दौड़ आए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चाचा भतीजा उसमें फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कैंटर का केबिन काटकर चालक आरिफ और उसके चाचा नुसरत को बाहर निकाला। दोनों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
यहां चिकित्सकों ने चालक आरिफ (28) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल नुसरत ने हादसे की जानकारी अपने परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर बाद रोते-बिलखते परिजन हरदोई से अमरोहा पहुंचे। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि घायल नुसरत की तहरीर पर ट्रक नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वहीं दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें