फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा : नरेश चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट की रविवार को जिला कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश चौधरी ने संगठन का कुछ विस्तार करते हुए कहा कि भाकियू चढूनी गुट किसानों के हर दुख दर्द में साथ है। किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने सुबोध गुर्जर को गंगेश्वरी ब्लाक अध्यक्ष, भावना चौधरी हसनपुर ब्लाक अध्यक्ष बनाया। ग्राम सभा अध्यक्ष बनाते हुए कौशिंदर गुर्जर को चौकूनी, कामेंद्र सिंह नागर को गांगटकोला अध्यक्ष व प्रकाश सिंह चौहान को डगरपुरी ग्राम अध्यक्ष पद की कमान सौंपी। जिलाध्यक्ष ने गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए लोगों को जोड़ने को कहा।
उन्होंने कहा कि किसान का जहां पर भी उत्पीड़न का मामला सामने आए, तुरंत मौके पर जाकर उसका समाधान कराएं। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री प्रदीप चौधरी,कोषाध्यक्ष जाकिर अली, गजरौला ब्लाक अध्यक्ष युद्धवीर सिंह, अमरोहा ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, जोया ब्लाक अध्यक्ष शाहिद शाहिद अली, धनौरा तहसील अध्यक्ष सेवा राम सिंह, धनौरा ब्लाक अध्यक्ष कपिल चौधरी, गजरौला नगर अध्यक्ष मलखान वर्मा, विष्णु वर्मा, जीशान अंसारी, लोकेंद्र चौहान, सतवीर सिंह चौहान, ऋषि पाल सिंह, आशु धारीवाल, जयंत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें