फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हर घर जल योजना अधर में, ग्रामीणों को लंबे समय से नहीं मिल रहा शुद्ध पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। 2021-22 में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी है। कहीं योजना की शुरुआत ही नहीं हो सकी है तो कहीं अधूरे निर्माण कार्यों ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

जिम्मेदार अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं की लापरवाही के चलते ग्रामीणों को आज भी शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। यही नहीं पाइप लाइन बिछ़ाने के लिए खोदे गए रास्ते भी ऊबड़-खाबड़ हो गए।
विकासखंड स्वार की कुछ पंचायतों को छोड़ कर अधिकतर पंचायतों में हर घर जल योजना पूरी नहीं हो सकी है। इसके चलते ग्रामीण पीने के साफ पानी को तरस रहे हैं। बानगी के तौर कुछ पंचायतों का उल्लेख जरूरी है जिसके अंतर्गत धर्मपुर उत्तरी ग्राम पंचायत में हर घर जल योजना की अब तक शुरुआत नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

न तो पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया है और न ही जल टंकी निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि योजना की घोषणा के बाद भी आज तक मौके पर कोई काम नहीं हुआ। सेमरा रहमतगंज गांव में पाइप लाइन बिछाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है, लेकिन जल टंकी यानि ओवरहेड टैंक का निर्माण अधूरा पड़ा है। भूबरा मुस्तेकम ग्राम पंचायत में जल टंकी का निर्माण तो पूरा हो चुका है, लेकिन पाइप लाइन बिछाने का कार्य अब भी अधूरा है। सड़कों की मरम्मत न होने से जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा बूढ़ी दढि़याल में तो ओवरहेड टैंक का कार्य ही शुरु नहीं हो सका। ग्राम पंचायत मोहब्बतनगर के मिर्जापुर गांव में भी निर्माण कार्य अधूरा है। मिलक नौखरीद गांव में पाइप लाइन बिछाने का कार्य आधा भी पूरा नहीं हो सका है। ठेकेदार द्वारा जगह-जगह पाइप लाइन डालकर काम अधूरा छोड़ दिया गया है। न तो जल टंकी का निर्माण कराया गया है और न ही खोदी गई सड़कों की मरम्मत की गई है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। धनौरी, धनौरा, मधुपुरा, जालफ नगला, अलीनगर जागीर, अलीनगर उत्तरी और बिजारखाता पंचायतों में कार्य अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें