फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हनुमान दल ने लव जिहाद के खिलाफ खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन

Thu, 23 Apr 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारियों ने बुधवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम डॉ. नितिन गौड़ को सौंपकर लव जिहाद एवं धर्मांतरण जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कानून बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने अपनी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि हिंदू समाज की महिलाओं को लव जिहाद के जाल में फंसाकर उनका मानसिक और शारीरिक शोषण किया जाता है। आरोप है कि धर्मांतरण कराकर उनके साथ घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। उन्होंने लव जिहादियों के खिलाफ कठाेर दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग करते हुए लव जिहादों के खिलाफ केंद्रीय कानून बनाने की मांग की है। इस दौरान यतेंद्र सिंह, आनंद त्यागी, दीपांशु चौहान, दीपक गोला, नरदेव सिंह, नितुल सैनी, कैलाश सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें