फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गैस सिलिंडर लेने आए ग्रामीण की सड़क हादसे में मौत

Thu, 23 Apr 2026 12:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। बछरायूं से गैस सिलिंडर लेने जा रहे गांव रहमापुर माफी निवासी असलम अली (50) की बाइक में धनौरा मार्ग पर तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

रहमापुर माफी निवासी किसान असलम अली बुधवार सुबह 11 बजे धनौरा मार्ग स्थित एचपी गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने आ रहे थे। उनके साथ गांव के युसूफ भी थे। वह कुमराला चौकी के निकट एक पेट्रोल पंप के सामनेे पहुंचे थे। इस बीच एक तेज रफ्तार कार आई। उसका चालक तेजी और लापरवाही से चला रहा था। उसने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे असलम व युसूफ घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में लेकर आए। यहां पर हालत गंभीर होने के कारण रेफर कर दिए गए। परिजन निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर असलम ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में अधेड़ की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें