फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में गुरेंद्र निर्विरोध, पांच ब्लॉकों में मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भाजपा के शिक्षक एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के भतीजे गुरेंद्र सिंह के अमरोहा ब्लॉक का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इसके अलावा पांच ब्लॉकों में मतदान होंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। सर्वाधिक चार प्रत्याशियों वाला ब्लॉक गंगेश्वरी है। इसके बाद अन्य ब्लॉकों में दो दो प्रत्याशी हैं। मतदान को लेकर प्रत्याशियों ने जोड़ तोड़ शुरु कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को नामांकन पत्र वापसी का दिन था। अमरोहा, जोया और गंगेश्वरी ब्लॉक से नामांकन पत्र वापसी की अवधि तय थी। इसके चलते सहायक निर्वाचन अधिकारी अपने कार्यकक्ष में बैठ गए। अमरोहा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी के पुत्र मनीष चौधरी ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके चलते भाजपा के शिक्षक एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो के भतीजे निर्विरोध निर्वाचित हो गए। वहीं जोया में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख जुल्फिकार अली की पत्नी शाहीन परवीन और चचेेरे भाई जुबैर ने पर्चा वापस ले लिया।
इसके अलावा गंगेश्वरी में लायक सिंह ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। इसके चलते अब गंगेश्वरी ब्लॉक में चार प्रत्याशी हैं। इन लोगों के बीच मतदान होगा। वहीं धनौरा, गजरौला और हसनपुर में नामांकन पत्र वापस नहीं लिए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारियों ने दोपहर तीन बजे के बाद नामांकन कक्ष के बाहर प्रत्याशियों की सूची चस्पा कराई। इसके बाद प्रत्याशियों ने बीडीसी सदस्यों को पाले में करने के लिए जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें