फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेशरा के प्रधान को गोली मारी, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर बाइक से जा रहे महेशरा के प्रधान को पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों में से एक ने गोली मार दी। गोली उनके मुंह पर आंख के नीचे दाहिनी साइड में लगी। जानकारी होने पर ग्रामीण उन्हें यहां निजी चिकित्सक के पास ले गए। उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। वहां हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक पर ले जा रहे ग्रामीण ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना को लेकर पसोपेश में है और जांच की बात कही है।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब 11 बजे घटना थाना क्षेत्र में हाईवे पर सलारपुर के निकट की बताई है। गांव महेशरा के प्रधान इंद्रपाल सिंह (48) गांव के ही जसवंत सैनी की बाइक पर गंगाधाम तिगरी से गांव लौट रहे थे। गांव में मुन्नू की मां की मृत्यु होने पर अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे। बाइक जसवंत चला रहा था। बताते हैं कि थाना क्षेत्र में हाईवे से दरियापुर मार्ग को जाने वाले चौराहे पर पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों में से एक ने अचानक इंद्रपाल सिंह को गोली मार दी। गोली लगने से बुरी घायल हो गए। जसवंत ने तत्काल इसकी सूचना गांव में दी। परिजन और ग्रामीण घायल इंद्रपाल को अतरपुरा स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में ले आए। हालत खराब देख मेरठ ले जाने की सलाह दी गई। परिजन रात में ही उन्हें मेरठ स्थित आनंद अस्पताल ले गए। बृहस्पतिवार को उनके भाई कृपाल सिंह और जसवंत सैनी आदि थाने आए और पुलिस को इसकी सूचना देते हुए तहरीर दे दी। थाना प्रभारी निरीक्षक डीसी शर्मा ने एसआई धर्मेंद्र बालियान को घायल का बयान लेने के लिए मेरठ भेज दिया। उन्होंने बताया कि घायल ने रंजिश से इनकार किया है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक डीसी शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कुछ चीजें संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं जो कि जांच में ही स्पष्ट हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें