फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी सुधारों से व्यापार को मिलेगी नई गति : विनीत

Fri, 10 Oct 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
मंडी धनौरा में जीएसटी रिफाॅर्म विधानसभा सम्मेलन दीप प्रज्जवलित करते अति​थि। विधायक
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर में बृहस्पतिवार को जीएसटी रिफॉर्म विधानसभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कमी से देश में व्यापार को नई गति मिलेगी और जनता को सीधा फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी परिषद द्वारा लिया गया ऐतिहासिक निर्णय आम नागरिकों के लिए दीवाली का सबसे बड़ा तोहफा साबित हुआ है। मोदी सरकार ने जीएसटी प्रणाली में 28 प्रतिशत और 12 प्रतिशत के स्लैब को समाप्त करते हुए मात्र पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो सरल दरें लागू करने का निर्णय लिया है। यह सुधार व्यापारियों, किसानों, कुटीर, लघु उद्यमों, महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग के लिए राहत लेकर आया है।

विधायक राजीव तरारा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का उद्देश्य देश के प्रत्येक व्यापारी को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। केंद्र सरकार ने व्यापार को सरल, पारदर्शी और प्रगतिशील दिशा में आगे बढ़ाने का जो कार्य किया है, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कहा कि इस दीपावली पर स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता दें। यही असली देशभक्ति है, यही आत्मनिर्भर भारत का संकल्प है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, रवि राज शरण, ईश्वर चंद्र गुर्जर, हिमांशु त्यागी, रोहित आर्य आदि मौजूद रहे। सम्मेलन के बाद विनीत अग्रवाल ने पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल के निवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए जीएसटी सुधारों को देश की अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें