फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जीएसटी अफसरों ने व्यापारियों के खिलाफ दी तहरीर

Thu, 17 Jul 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

दो दिन पहले मेंथा ऑयल की दुकान पर जीएसटी अफसरों और व्यापारियों के बीच हुई झड़प के मामले अब नया मोड़ आया है। मामले में अब जीएसटी अफसरों ने व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी है जबकि व्यापारियों की ओर से पहले ही थाने में तहरीर दी गई थी। हसनपुर थाने में दी तहरीर में अफसरों ने मेंथा ऑयल व्यापारी सहित नौ व्यापारियों पर नोकझोंक व धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है।
हसनपुर निवासी सुरेश सैनी और अंकित अग्रवाल मेंथा आयल खरीदने का काम करते हैं। उनकी दुकान रहरा अड्डे पर है। सोमवार शाम मुरादाबाद से जीएसटी की टीम दुकान पर जांच के लिए आई थी। आरोप है कि दुकान स्वामी ने आई कार्ड दिखाने के लिए कहा तो जीएसटी टीम में शामिल लोग गुस्सा हो गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान नोकझोंक व धक्का-मुक्की भी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया था। इसके बाद जीएसटी टीम बिना कार्रवाई के ही मुरादाबाद लौट गई थी। व्यापारियों ने हसनपुर कोतवाली पहुंचकर मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। अब मंगलवार रात करीब नौ बजे मुरादाबाद से जीएसटी की टीम हसनपुर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन

टीम में शामिल अपर आयुक्त अखिलेश कुमार ने व्यापारियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में एक भाजपा नेता द्वारा समझौता कराने की कोशिश की जा रही है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि नौ व्यापारियों के खिलाफ तहरीर मिली है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें