फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पोती के शव को देखकर सदमे में दादी की भी टूटी सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैमला में सोमवार को आम के बाग में फंदे से लटकी मिली छात्रा ललिता (19) की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। छात्रा की मौत का सदमा उसकी दादी क्रांति देवी (85) बर्दाश्त नहीं कर सकीं। सोमवार शाम करीब सात बजे जब पोस्टमार्टम के बाद ललिता का शव घर पहुंचा, उसी पल पोती का शव देखकर दादी ने भी दम तोड़ दिया। एक ही घर से दो मौतों के बाद पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों ने दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव निवासी किसान नन्हे सिंह की बेटी ललिता रविवार को अमरोहा में एक कंप्यूटर सेंटर पर दाखिला लेने के लिए गई थी। फोन पर ललित ने अपने घर बताया था कि उसकी हाई स्कूल की मार्कशीट खो गई है। इसकी वजह से वह परेशान थी। वह घर वापस लौट रही थी, लेकिन देर शाम तक भी घर नहीं पहुंची थी। सोमवार सुबह को गांव के पास ही आम के बाग में ललिता का शव पेड़ पर दुपट्टे से लटका मिला था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आने से यह बात स्पष्ट हो गई की ललिता की मौत फंदे पर लटकाने की वजह से ही हुई थी।
सीओ पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि अभी इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।



छात्रा के गायब मोबाइल को तलाश रही पुलिस
हसनपुर। मामले में एक नया मोड़ तब आया जब फोरेंसिक टीम और पुलिस को घटनास्थल से छात्रा का मोबाइल फोन नहीं मिला। पुलिस के पहुंचने से पहले ग्रामीणों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। मौके से छात्रा के जरूरी कागजात की एक पॉलिथीन तो बरामद हुई थी, लेकिन मोबाइल नहीं था, जिसकी तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें