फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्रेटरी निलंबित, ग्राम प्रधान और एडीओ पंचायत निशाने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शौचालय और गांव में विकास कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी से कई लोग निशाने पर है। निर्माण कार्यों में मानक को दरकिनार करने पर सचिव को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई का खाका तैयार हो रहा है। एडीओ पंचायत पर विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है। कार्रवाई से सरकारी विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

डीएम उमेश मिश्र के पास कुछ लोगों ने डिंगरा-धनौरा में विभिन्न कार्यों में धांधली बरतने की शिकायत की। इसके बाद उन्होंने मामले की जांच कराने के लिए टीम भेजा। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर समेत अन्य टीम ने मामले में जांच रिपोर्ट तैयार किया। शौचालय के निर्माण में मानक की अनदेखी की गई थी इसके अलावा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी खराब मिली। पंचायती राज विभाग ने भी मामले में कुछ तथ्य से अवगत कराया। शुक्रवार को पंचायती राज विभाग के कार्यालय में कर्मचारियों में हड़कंप रहा। डीएम उमेश मिश्र ने मामले में कड़ा रुख अपनाया। इसके बाद सेक्रेटरी सुरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। वहीं ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए तथ्य एकत्र किए जा रहे हैं। इसके अलावा एडीओ पंचायत के खिलाफ भी कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
लोगों ने शिकायत की थी। जांच टीम ने मामले में रिपोर्ट सौंपी है। शौचालय और निर्माण कार्यों में अनदेखी का मामला सामने आया है। सेक्रेटरी को निलंबित किया गया है। ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जानी है। इसके अलावा एडीओ पंचायत के खिलाफ कार्रवाई को पत्र लिखा गया है। - उमेश मिश्र, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें