फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों को जल्द स्थायी करे सरकार : यशपाल

Tue, 03 Jun 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोह)।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक सोमवार को ब्लॉक परिसर स्थित शिव मंदिर में आयोजित हुई। इसमें प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षामित्र आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। बढ़ती महंगाई के हिसाब से मानदेय नाकाफी हैं।
उन्होंने मानदेय बढ़ोतरी के साथ ट्रांसफर व्यवस्था को भी लागू करने की मांग दोहराई। साथ ही सरकार से शिक्षामित्रों को स्थायी करने की मांग उठाई। बैठक में शिक्षामित्र ब्रजेश कुमार के निधन पर शोक जताया गया। साथ ही उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी रामवीर सिंह ने कहा कि हाल में शिक्षामित्र संघ के प्रांतीय उपमहामंत्री रमेश चंद्र मिश्रा व विकास क्षेत्र गंगेश्वरी के प्राथमिक विद्यालय महमूदाबाद में कार्यरत शिक्षामित्र बृजेश कुमार की बीमारी से मौत हो गई है। दोनों साथी संगठन के सच्चे सिपाही थे। उनके निधन से संगठन को जो क्षति हुई हैं उसकी भरपाई नहीं की जा सकती हैं। शिक्षामित्र संघ हसनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप चौहान ने भी प्रदेश सरकार से शिक्षामित्रों को स्थायी करने की मांग उठाई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष वरुण गुर्जर, जगत सिंह, महताबउद्दीन, दिग्विजय सिंह, भूरे सिंह, पन्नादत्त, रमेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें