फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बाबू ! 11 मार्च से शुरू होंगे यूपी के अच्छे दिन

Mon, 06 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा के हसनपुर में भाजपा की जनसभा के दौरान समर्थकों का अभिवादन स्वीकारते राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व साथ में प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन नौगावां से प्रत्याशी चेतन चौहान, धनौरा से राजीव तरारा और अमरोहा से डा. केएस सैनी। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अखिलेश बाबू हम से पूछते हैं यूपी के अच्छे दिन कब आएंगे। हम जवाब देते हैं, 11 मार्च से यूपी के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। यूपी की जनता आपको मुख्यमंत्री के पद से जिस दिन नीचे उतारेगी देगी उसी दिन से प्रदेश में अच्छे दिनों की शुरूआत हो जाएगी। सपा ने उत्तर प्रदेश को हत्या, बलात्कार, भ्रष्टाचार, महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं में प्रदेश को नंबर वन बन दिया है। 
विज्ञापन


 दो सौ से ज्यादा दंगे कराए। अखिलेश सरकार उत्तर प्रदेश का विकास नहीं कर सकती। इसीलिए उन्होंने चुनाव से पहले ही हार मार ली और कांग्रेस से गठबंधन किया है। दो भ्रष्टाचारी गठबंधन कर जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। एक से उसकी मां परेशान है, तो दूसरे से उसका बाप। यूपी की किस्मत बदलनी है तो भाजपा की सरकार बनानी होगी।

यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने नौगावां सीट से प्रत्याशी चेतन चौहान, अमरोहा सीट से डॉ. केएस सैनी, मंडी धनौरा सीट से राजीव तरारा के समर्थन में रविवार को हसनपुर नुमाइश ग्राउंड में आयोजित परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


भारत माता की जय बोलते हुए कहा कि यह जो चुनाव होने वाला है किसी को विधायक बनाने को नहीं, किसी को मंत्री बनाने को नहीं, मुख्यमंत्री बदलने को नहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और यूपी का भाग्य बदलने का चुनाव है। उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलने वाला चुनाव  है। क्योंकि पंद्रह सालों में सपा तो कभी बसपा के क्रम ने यूपी को बर्बाद कर दिया है।

उन्होंने अमरोहा वालों से पूछा बताया चौबीस घंटे बिजली मिलती है, गांव में सड़कें बनी ? किसी को रोजगार मिला? किसान को भुगतान मिला? जनता ने जवाब दिया- नहीं मिला। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन, महेंद्र खड़गवंशी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें