अमरोहा। वीवी पैट गोदाम/वेयर हाउस का निर्माण मानक के विपरीत नहीं हो रहा है। निर्माण में प्रयुक्त हो रही ईंट की गुणवत्ता के अलावा रेता, बजरी और सीमेंट से मिश्रित मसालों का अनुपात सही नहीं मिला। डीएम के निरीक्षण में मामला पकड़ में आया। उन्होंने आरईडी के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई। स्पष्टीकरण तलब किया। इसके अलावा कार्रवाई की चेतावनी दी।
कलक्ट्रेट परिसर में वीवीपैट गोदाम बनाया जा रहा है। गोदाम और वेयर हाउस पर 1.63 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इसमें चार विधान सभाक्षेत्र कक्ष, एफएलसी के लिए एक कक्ष, एडीईओ कक्ष, लॉबी, एक गार्ड रूम, चार टॉयलेट, स्टेयर केस, छह रोलिंग शटर बनना है, जिसमें चार शटर वीवीपैट गोदाम और दो शटर ईवीएम गोदाम में लगाया जाएगा। इसके अलावा भवन के चारों और इंटरलॉकिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग फॉर फाइटिंग सबमर्सिबल पंप और बिजली की व्यवस्था होनी है। डीएम उमेश मिश्र गुरुवार को निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचें। उन्होंने ईंटों की गुणवत्ता देखा। प्रथम दृष्टया ईंट मानक के अनुरूप नहीं मिली। इसके अलावा मसालों का अनुपात भी सही नहीं था। निरीक्षण के दौरान एडीएम वित्त और राजस्व गुलाब चंद्र, एसडीएम मांगेराम चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह आदि रहे।