फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जीएनएम की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे पर लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जीएनएम फाइनल वर्ष की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उसका शव घर में आटा चक्की के टिनशेड के नीचे प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां किसान का परिवार रहता है। परिवार के पालन-पोषण के लिए किसान आटा चक्की भी चलाते हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे और चार बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी जिले की एक यूनिवर्सिटी से जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी। इस साल उसका फाइनल वर्ष था। वह रोजाना घर से यूनिवर्सिटी पढ़ने के लिए आती-जाती थी। परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात परिवार के सभी सदस्यों ने साथ में खाना खाया। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए।
शुक्रवार सुबह जब परिजनों की नजर आटा चक्की के टिनशेड में गई तो छात्रा का शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजनों की चीख निकल गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही डिडौली इंस्पेक्टर मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देश पर फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी जांच की।
विज्ञापन

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इन्कार करते हुए लिखित में दिया है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आई है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद होने की जानकारी भी मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें