फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्सी से पत्नी का गला घोंटकर मार डाला

Wed, 25 May 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद ससुराल पहुंचकर बदमाशों के धावा बोलने का शोर मचा दिया और पत्नी की हत्या किए जाने की खबर सुना दी। विवाहिता के परिजत घटनास्थल पर पहुंचे तो लाश चारपाई पर पड़ी मिली। इधर, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, मगर मृतका के मासूम बेटे ने पुलिस को सारी कहानी बता दी।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बाद में मृतका के भाई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सीओ मोहनलाल ने भी मौका मुआयना किया है।


गांव हाशमपुर पखरौला निवासी चांद खां की 30 वर्षीय बेटी गुलशन जहां की शादी सन 2007 में आजम पुत्र छोटू खां निवासी गांव बागड़पुर, थाना बाबूगढ़ (हापुड़) से हुई थी। दोनों केदो बेटे सात वर्षीय हासिम और आमिल हैं। करीब एक साल से आजम परिवार के साथ गजरौला के मोहल्ला जलालनगर में किराए के मकान में रहकर टैंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। एक माह से वह परिवार के साथ हाशमपुर पखरौला स्थित अपनी ससुराल में रहने लगा। यहां गांव के बाहर ससुरालवालों की जमीन पर मुर्गी फार्म का खोल रहा था, मुर्गी फार्म तकरीबन बन कर तैयार हो गया है।
विज्ञापन


इधर, कई दिनों से गुलशन जहां पति और बच्चों के साथ मुर्गी फार्म पर ही रह रही थी। आजम को गुलशन जहां के अवैध संबंध होने का शक था। आरोप है कि, इसके चलते सोमवार देर रात करीब एक बजे आजम ने टैंपो से रस्सी निकाल कर पत्नी का गला घोंट डाला और रस्सी मुर्गी फार्म की छत पर फेंक दी। बाद में रात दो बजे बदमाशों के धावा बोलने का शोर मचाते हुए ससुराल पहुंचा। यहां बताया कि, मुर्गी फार्म पर चार बदमाशों ने धावा बोल दिया था और उसकी कनपटी पर तमंचा सटा कर कब्जे में कर लिया। बाद में गुलशन की हत्या कर दी। परिजन घटनास्थल पहुंचे तो लाश चारपाई पर पड़ी थी।

गले पर निशान थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पूछताछ करने पर पुलिस को शक हो गया। इस पर उसने उसके बेटे हासिम से पूछा तो उसने पूरी कहानी बता दी। थानाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि मृतका के भाई असगर की ओर से आजम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आजम को गिरफ्तार कर चालान किया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें