फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

Thu, 04 Jul 2024 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। इसके लिए उन्हें ताइक्वांडो का प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि, जरूरत पड़ने पर वह आत्मरक्षा का सकें। उन्हें प्रतिदिन 40 मिनट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय व कस्तूरबा विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को ही यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे इन विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियां आत्मरक्षा को लेकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इसके लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत बेटियों को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यही नहीं खेल अनुदेशकों की ओर से प्रशिक्षण के दौरान रोजाना वीरांगना एप पर अपनी एवं बालिकाओं की उपस्थिति, फोटोग्राफ व वीडियो क्लिप अपलोड करना अनिवार्य है। जिन विद्यालयों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, वहां पर एक रजिस्टर तैयार करना होगा। जिसमें प्रतिदिन प्रशिक्षण में शामिल होने वाली बालिकाओं की संख्या व पीटीआई के हस्ताक्षर दर्ज करनी होगी। प्रशिक्षण के बाद प्रधानाध्यापक उसे सत्यापित करेंगे। बाद में बीईओ को भेजा जाएगा।
खेल अनुदेशकों को इस प्रशिक्षण के लिए अलग से मानदेय मिलेगा। एक स्कूल में यह प्रशिक्षण 24 दिन का होगा। 24 दिन पूरे होने पर उनको 2500 रुपये मानदेय मिलेगा। खेल शिक्षकों के लिए विद्यालयों का आवंटन किया जाएगा। जुलाई से दिसंबर 2024 के बीच में छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बीएसए डॉ.मोनिका का कहना है कि उच्च प्राथमिक और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासन से इसके लिए निर्देश मिल चुके हैं। इसके लिए खेल अनुदेशकों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें