फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। जबकि आरोपी फरार है।
विज्ञापन

घटना 9 जून की है। सुबह करीब 11 बजे 19 वर्षीय युवती के माता-पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। युवती घर पर अकेली थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक मौका पाकर युवती के घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में किसी से बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। दोपहर में परिजन घर पहुंचे तो गुमसुम युवती ने उन्हें घटना के बारे में नहीं बताया, लेकिन जब तीन दिन तक युवती डरी सहमी रही तो रविवार की शाम को परिजनों ने युवती से बात की तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई। सोमवार सुबह परिजन पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी मुकेश के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें