फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछलियों को दाना खिला रही बीटेक छात्रा की सरोवर तालाब में डूबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। धार्मिक स्थल पर मछलियों को दाना खिला रही बीटेक की छात्रा अचानक तालाब में गिर पड़ी। जिससे आस-पास मौजूद लोगों में हड़कंप मचा गया। कड़ी मशक्कत के बाद छात्रों को तालाब से बाहर निकला और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि मोहल्ला कटरा गुलाम अली में नरेशपाल सिंह का परिवार रहता है। वह दर्जी का काम करते हैं। उनकी 21 वर्षीय बेटी प्रियंका मुरादाबाद स्थित एक निजी कालेज में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। प्रियंका रविवार की दोपहर एक धार्मिक स्थल के तालाब में मछलियों को दाना खिला रही थी। तभी अचानक वह तालाब में गिरकर डूब गई। स्थानीय लोगों ने उसे डूबता देखा तो शोर मचा दिया। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद छात्राओं को तालाब से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर आ गए और छात्रा को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजन छात्र के शव को घर ले गए। सूचना मिलते ही एसआई रामकुमार वशिष्ठ छात्रा के घर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें