फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज की छात्राओं से रास्ते में छेड़खानी, चार युवक धरे गए

Thu, 09 Feb 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
child abuse
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में कक्षा दस की दो छात्राओं से साथ पढ़ने वाले छात्रों ने छेड़खानी कर डाली। मामला प्रधानाचार्य तक पहुंचा तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में चार छात्रों को पकड़कर शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह को क्षेत्र के एक इंटर कालेज में प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए हाईस्कूल की दो छात्राएं कालेज जा रहीं थीं। इस दौरान रास्ते में कालेज के ही साथ पढ़ने वाले छात्रों ने छात्राओं के साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। छात्राएं कालेज पहुंचीं और प्रधानाचार्य से मामले की शिकायत की। छेड़खानी करने वाले छात्र दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इस पर प्रधानाचार्य ने मामले की शिकायत फोन पर पुलिस से की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और चार सहपाठी छात्रों को पकड़कर कोतवाली ले आई। कोतवाली निरीक्षक अनिल समानिया ने बताया कि छेड़खानी जैसा कोई मामला नहीं है। किसी बात को लेकर एक छात्र का छात्रा से झगड़ा हुआ था। मामले में सचिन, विपिन सिंह, प्रदीप व विपिन कुमार निवासी सहसोली का शांतिभंग की धाराओं में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें