फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: विवाहिता को दिया तलाक, पति समेत आठ पर केस

Thu, 12 Dec 2024 01:25 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। दहेज में दो लाख रुपये की नकदी और कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके मायके में भी मांग दोहराई। पति ने तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि जेठ भी उस पर बुरी नीयत रखते हैं।
विज्ञापन

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती का निकाह चार साल पूर्व नजीबाबाद निवासी युवक के साथ किया गया। उसका आरोप है कि हैसियत से अधिक दान दहेज मिलने के बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह दहेज में कार व दो लाख रुपये नकदी की मांग करते थे। दो जेठ उस पर बुरी नीयत रखते थे। अश्लील हरकत करते थे। एक अप्रैल-22 को उसे पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया। धमकी दी कि मांग पूरी होने तक नहीं रखेंगे। रिश्तेदार और संबंधियों ने पंचायत की। जिसके बाद वह ससुराल चली गई। एक नवंबर 2024 को दहेज की मांग दोहराते हुए फिर उसे घर से निकाल दिया। सात नवंबर को वह मायके में थी। इस बीच ससुराल वाले आए। दहेज की मांग दोहराई। जिसे पूरा करने से इन्कार करने पर उसके साथ मारपीट की। पति ने तीन तलाक दे दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति, ससुर, सास, दोनों जेठों और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें