फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गायों की मौत में लापरवाही बरतने पर गोशाला प्रभारी और सह प्रभारी निलंबित

Wed, 04 Dec 2024 01:39 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

कान्हा गोशाला में गायों की मौत और कई पशुओं के बीमार होने के मामले में प्रशासन स्तर से कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने लापरवाही मानते हुए गोशाला प्रभारी रितेश कुमार व सह प्रभारी कौशल गुप्ता को निलंबित कर दिया है।
सोमवार दोपहर को कान्हा गोशाला में गायों की मौत होने और सात गोवंशीय पशु बीमार होने की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर हंगामा किया था। आरोप लगाया था कि गोशाला में गोवंशीय पशुओं की देखरेख ठीक से नहीं की जा रही। गोशाला में मरने वाले गोवंशीय पशुओं के शव का निस्तारण भी ठीक से नहीं किया जा रहा। बीमार गायों को पक्षी नोच रहे हैं। उनका संरक्षण ठीक से नहीं किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। सोमवार दोपहर से लेकर देर रात तक हंगामा चलता रहा था। एसडीएम सुनीता सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामा करने वाले बजरंग दल कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया था। जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था। एसडीएम सुनीता सिंह ने बताया कि गोशाला प्रकरण में गहनता से जांच की गई है। गोवंशीय पशुओं की देखरेख ठीक से नहीं कर पाने में लापरवाही बरतने पर गोशाला प्रभारी व सह प्रभारी को निलंबित कर दिया है। बताया कि कर्मचारियों को यहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि ठंड के मौसम को देखते हुए काऊ कोट समेत अन्य सामग्री उपलब्ध रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें