फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: रामपुर डिपो की बस में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, चालक और वृद्धा की मौत

Mon, 04 May 2026 11:41 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। हाईवे पर बिजौरा ढाल के पास सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार कार रामपुर डिपो की बस में पीछे से घुस गई। हादसे में धनौरा के मोहल्ला कटरा निवासी कार चालक नवीन (55) व गाजियाबाद के वैशाली निवासी पुष्पा देवी (65) की मौत हो गई, जबकि पुष्पा देवी का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मृतका पुष्पा देवी मूलरूप से सोसायटी धनौरा निवासी विनोद कुमार की पत्नी थी। वर्तमान में वह परिवार के साथ गाजियाबाद के वैशाली में रहती थीं, जबकि चालक नवीन कटरा मोहल्ला धनौरा के रहने वाले थे। उनके साथ पुष्पा देवी का बेटा सुमित भी मौजूद था। हाईवे स्थित बिजौरा ढाल के निकट पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही रामपुर डिपो की बस में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को हटवाया और कार में फंसे तीनों लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने पुष्पा देवी और चालक नवीन को मृत घोषित कर दिया। घायल सुमित को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बस सवार यात्रियों में कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें