फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गंगेश्वरी और गजरौला का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। आदर्श इंटर कॉलेज कुटी दौलतपुर में जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक रामचंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

मैदान पर पहलवानों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। बालक वर्ग में गंगेश्वरी ब्लॉक के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा बनाया, वहीं बालिका वर्ग में गजरौला ब्लॉक की छात्राओं ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में अनमोल भाटी और कुमारी आंचल ने रेफरी की भूमिका निभाई, जबकि अनुज कुमार, धर्मदेव भाटी और सविता ने चयनकर्ता का कार्य संभाला। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेश कुमार, पीटीआई बृजपाल सिंह, अमित कुमार, ललित कुमार त्यागी, अविनाश शर्मा, पवन त्यागी, नितिन त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें