फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग में अमरोह की टीम विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। 70वीं मंडलीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन एएसएम इंटर कॉलेज खाता के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने दीपक जलाकर प्रतियोगिता की शरुआत की।
विज्ञापन

बुधवार को हुई प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग अंडर-19 अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद व रामपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंतिम मैच मुरादाबाद व बिजनौर के बीच खेला गया। इसमें बिजनौर की टीम ने जीत हासिल की।
वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में अमरोहा व मुरादाबाद के बीच मैच हुआ। इसमें अमरोहा की टीम ने जीत हासिल कर अपना परचम लहराया। बालिका वर्ग अंडर-19 का मैच अमरोहा, मुरादाबाद व बिजनौर के बीच खेला गया। मुरादाबाद व बिजनौर के बीच फाइनल मैच खेला गया। इसमें बिजनौर की टीम विजयी हुई।
विज्ञापन

वहीं बालिका वर्ग अंडर-17 में अमरोहा व मुरादाबाद के बीच हुआ। इसमें अमरोहा की टीम ने जीत हासिल की। बालक वर्ग अंडर-14 में केवल अमरोहा की टीम ने ही प्रतिभाग किया। सभी विजेता टीमों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान संजीव कुमार, जावेद खां, अलका कुमारी ने रेफरी की भूमिका निभाई। क्रीड़ा सचिव विजय सिंह, डॉ. निशांत यादव, जोगेंद्र शर्मा, पवन त्यागी, सीपी सिंह, विनोद कुमार, चारू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें