फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंग्रेजों ने किया था गंगा को मैली, हम बनाएंगे निर्मल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्यमंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने कहा कि अंग्रेजों ने 1857 में गंगा को मैली बनाने के लिए गंगा के निकट सीवर लाइनें डलवाई और जानबूझकर इसे गंदा कर गए। यही वजह रही कि कानपुर में गंगा गंदा नाला बन गई लेकिन अब वहां तेजी से सुधार हो रहा है। हम जनसहयोग से इसे फिर से निर्मल बनाकर दिखाएंगे। अगर गंगा साफ होगी तो इसका पूरा पुण्य जनता को ही मिलेगा। इसके लिए उन्होंने जनता से हाथ उठाकर सहयोग भी मांगा।
विज्ञापन

मंगलवार को गंगायात्रा के तहत तिगरी पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए गंगायात्रा का महत्व बताया। कहा कि गंगा हम सब की मां है। इसका महत्व पूरे विश्व में है। मॉरीशस का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां लोगों ने गंगा तालाब बनाया हुआ है। वहां इस कदर सफाई है कि तलहटी पर मौजूद पत्थर तक साफ नजर आते हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के प्रभारी मंत्री विजय कश्यप, केबिनेट मंत्री चेतन चौहान एवं विधायक राजीव तरारा ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से तिगरी में पक्का घाट बनवाने का आग्रह किया था। इस पर उन्होंने सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है। जनपद के प्रभारी मंत्री विजय कश्यप ने गंगा की गरिमा का वर्णन कर इसे स्वच्छ बनाए रखने में सभी से सहयोग की अपील की। केबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि जब तक गंगा का पानी अविरल बहेगी तब तक इस देश की एकता और अखंडता को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। विधायक राजीव तरारा ने तिगरी में इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण की मांग उठाई। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, अभिनव कौशिक ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष बृजेश चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष पति भूपेंद्र सिंह, शरद गर्ग, अंकुर अग्रवाल, ओमप्रकाश गोला, डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति, प्रदीप सैनी, अंकुर नागर, शशि चौहान, प्रदीप चौधरी, राकेश वर्मा, ऋषिपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह, विजय शर्मा, मुकेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें