फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: उफनाई गंगा, खेतों में भरने लगा बाढ़ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। गंगा में हरिद्वार से 72812 क्यूसेक और बिजनौर बैराज से 26261 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण तिगरी गंगा का जलस्तर पांच सेंटीमीटर बढ़ कर गेज 199.15 मीटर हो गया। ब्रजघाट व तिगरी में उफान पर आई गंगा का पानी किनारे की दुकानों, होटल, ढाबों के करीब पहुंच गया है। पुरोहितों व फूल प्रसाद बेचने वाले लोगों की झोपड़ी जलमग्न होने लगी हैं। बाढ़ का पानी खेतों में भरने लगा है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह छह बजे हरिद्वार से गंगा में 72812 क्यूसेक और बिजनौर बैराज से 26261 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिसके चलते तिगरी में गंगा का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ कर गेज 199.15 मीटर हो गया। बाढ़ के कारण निचले इलाकाें में गंगा के आस पास के खेत जलमग्न होने लगे हैं। वहीं गंगा किनारे दुकानों, होटल, ढाबों के साथ ही पुरोहितों और फूल प्रसाद बेचने वाले लोगों की झोपड़ी को बाढ़ के पानी ने अपनी चपेट में ले लिया है। चाय-पकौड़ी की दुकानों तक पानी पहुंच गया है।
बाढ़ खंड के जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि तिगरी में गंगा का जलस्तर पांच सेंटीमीटर बढ़ गया है। यहां पर खतरे का निशान 202 मीटर है, जबकि तिगरी में गंगा का जलस्तर 199.0 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें