फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगी बहनों समेत तीन गंगा में डूबे

Wed, 20 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
डूबे
विज्ञापन
वहीं तिगरी में एक अंत्येष्टि में शामिल होने के बाद नहा रहा अमरोहा के इमली गांव का युवक गहरे पानी में जाने से डूब गया, जबकि एक अन्य युवक को बचा लिया गया।
विज्ञापन

गांव पौरारा निवासी यादराम की बेटियां बबीता (14) और नन्हिया (09) मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपनी पालेज के पास में पशुओं को चराने गईं थीं।

इस दौरान गांव के दूसरे बच्चे गंगा किनारे खेल रहे थे, तभी दोनों बहन गंगा में स्नान के लिए चली गईं। इस दरम्यान नन्हिया डूबने लगी तो बड़ी बहन बबीता ने उसे बचाने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन दोनों बहनें तेज धारा के साथ बह निकलीं। इधर, खेल रहे बच्चों के शोर मचाने पर बालिकाओं के परिजन और अन्य ग्रामीण भी आ गए। गोताखोरों ने गंगा में दोनों बहनों को खोजना शुरू किया तो करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों का नदी से शव मिला। एक साथ दो बच्चियों को खोकर यादराम बदहवास सा हो गया था।


वहीं अमरोहा के गांव इमली वाली की मढै़य्या निवासी 45 वर्षीय प्रेमप्रकाश पुत्र मुखराम सिंह और युवक राजेश पुत्र रमेश मंगलवार को गांव की वृद्धा ढिल्लो देवी पत्नी लालमोहन की अंत्येष्टि में शामिल होने तिगरी आए थे। दोपहर साढ़े तीन बजे सभी लोग गंगा स्नान कर रहे थे। इसी दौरान प्रेमप्रकाश और राजेश नहाते हुए गंगा में लगे खतरे के बोर्ड से आगे निकल गए। दोनों को डूबता देख गंगा तट पर चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


इस पर तिगरी के युवकों ने गंगा में कूद कर राजेश को सही सलामत बाहर निकाल लिया, लेकिन प्रेम प्रकाश का पता नहीं लगा सके। बाद में आई काले गोताखोरों की टीम करीब साढ़े पांच बजे प्रेमप्रकाश का शव निकाल पाई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें