फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दीपावली पर मुशायरे में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दीपावली के उल्लास के बीच दरवेश फाउंडेशन की ओर से जेएस हिंदू पीजी कॉलेज के सुदर्शन सभागार में कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन किया गया। कवियों और शायरों ने सामाजिक सरोकारों, कौमी एकता और भाईचारे का संदेश दिया। श्रोताओं ने तालियां बजाकर रचनाकारों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

कॉलेज के हिंदी और उर्दू विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय और दूसरे शहरों से आए कवियों व शायरों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सत्यवीर सिंह चौहान, प्रोफेसर डॉ. रचना गुप्ता और अमरोहा फाउंडेशन नई दिल्ली के संस्थापक अध्यक्ष एवं समाजसेवी सैयद फरमान हैदर नकवी को ‘अमरोहा गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिह्न और शॉल भेंट की गई। सभी कवियों और शायरों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता वरिष्ठ शायर मैकश अमरोहवी ने की और संचालन सैयद मूसी अमरोहवी ने किया। सरस्वती वंदना कवि सतेंद्र धारीवाल ने प्रस्तुत की। हुमायूं हैदर और कॉलेज की दो छात्राओं ने नात-ए-पाक पेश की।
कार्यक्रम में मीर नजीर बाकरी, मुकेश दर्पण मुजफ्फरनगरी, अली अब्बास नौगानवी, फराज अर्शी, शीबान कादरी, फरोग अहसान, सतेंद्र धारीवाल, मूसी रजा, जिया काजमी, हुमायूं हैदर, नाजिम अमरोहवी, लियाकत अमरोहवी, भुवन अमरोहवी समेत अन्य कवि-शायर शामिल रहे। मंच पर डॉ. सत्यवीर चौहान, डॉ. रचना गुप्ता, मैकश अमरोहवी, दरवेश फाउंडेशन अध्यक्ष भुवन अमरोहवी, उर्दू विभाग के डॉ. शईद हसन और डॉ. मूसा मौजूद रहे। संयोजक जिया काजमी ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें