हसनपुर(अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलामपुर में किसान नानक की मौत के मामले में उसके पिता ने परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जिला संभल के थाना एचौड़ा कंबोह क्षेत्र के गांव धारंगपुर निवासी सतपाल सिंह ने तहरीर में बताया कि उनका बेटा नानक करीब 20 साल से ससुराल गुलामपुर में परिवार सहित रह रहा था। 31 अक्टूबर दोपहर करीब 12 बजे उसका शव गांव के पास खेत में पेड़ से लटका मिला था।
सतपाल का आरोप है कि घटना से पहले परिवार के लोगों ने नानक के साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव पेड़ पर लटका दिया। नानक ने करीब तीन महीने पहले बेटे विपिन की शादी की थी। पिता ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। संवाद